CRIME

जमीन विवाद हत्याकांड में 50 हजार का इनामी आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार

एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर विशेष टीम की कार्रवाई, एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व में मिली बड़ी सफलता

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर जिले में चर्चित जमीन विवाद हत्याकांड मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। डुमरांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलस्त कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।

 

जमीन विवाद में हुई थी मारपीट, एक की गई थी जान
प्राप्त जानकारी के अनुसार आपसी जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में प्रदीप कुमार सिंह एवं उनके बड़े भाई रामबचन यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इलाज के दौरान रामबचन यादव की मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में तिलक राय के हाता थाना में 7 जून 2023 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान मामले में रामअवतार यादव, रामजी यादव, धुरान यादव उर्फ जयप्रकाश यादव, ओमप्रकाश यादव सहित अन्य की संलिप्तता सामने आई थी।

 

पहले दो आरोपी जा चुके हैं जेल
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। पूर्व में इस कांड के दो अभियुक्त रामजी यादव एवं रामअवतार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

फरार इनामी आरोपी को छत्तीसगढ़ से दबोचा
काफी दिनों से फरार चल रहे धुरान यादव उर्फ जयप्रकाश यादव पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य एवं गुप्त सूचना के आधार पर छत्तीसगढ़ में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में एसडीपीओ के साथ डीआईयू के सुधीर कुमार, मंगलेश कुमार मधुकर, चंदन कुमार-1 तथा तिलक राय के हाता थाना के राजू कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और शेष आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button