बक्सर का 36वां स्थापना दिवस तनिष्क में धूमधाम से मनाया गया, इतिहास की गौरवगाथा के साथ ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स की घोषणा
चौसा के ऐतिहासिक युद्ध से लेकर महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि तक बक्सर की विरासत का हुआ उल्लेख, अक्षय तृतीया को लेकर खास गोल्ड ऑफर्स ने खींचा लोगों का ध्यान


न्यूज़ विज़न। बक्सर
बक्सर जिले के 36वें स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के ज्योति चौक स्थित Tanishq शोरूम में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ स्थापना दिवस को यादगार बनाया।
समारोह को संबोधित करते हुए तनिष्क बक्सर के बिज़नेस एसोसिएट दीपक पाण्डेय ने उपस्थित लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में बक्सर जिले के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 26 जून 1539 को चौसा मैदान में मुगल सम्राट हुमायूँ और अफगान शासक शेर शाह सूरी के बीच ऐतिहासिक युद्ध लड़ा गया था, जिसने भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान बनाया। दीपक पाण्डेय ने आगे बताया कि गंगा तट पर बसे बक्सर का प्राचीन नाम व्याघ्रसर था, जहां कभी बाघों का निवास हुआ करता था। यह भूमि महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि के रूप में भी प्रसिद्ध रही है, जहां भगवान राम और लक्ष्मण ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा और युद्धक प्रशिक्षण प्राप्त किया था। इसके पश्चात तनिष्क बक्सर के स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने भी सभी लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ग्राहकों के लिए चल रहे विशेष ऑफर्स की जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि तनिष्क द्वारा पुराने सोने के आभूषणों के एक्सचेंज पर ग्राहकों को आकर्षक लाभ दिया जा रहा है, चाहे वह सोना किसी भी ज्वेलर से खरीदा गया हो। इसके साथ ही, 4 लाख या उससे अधिक की खरीदारी पर सोने के आभूषणों की मेकिंग चार्ज पर प्रति ग्राम 200 से 600 रुपये तक की छूट दी जा रही है। हीरे के आभूषणों पर भी ग्राहकों को 15% से 30% तक की विशेष छूट प्रदान की जा रही है। ओल्ड गोल्ड एक्सचेंज योजना के तहत ग्राहक अपने पुराने आभूषणों को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से बाजार मूल्य के अनुसार बेहतर कीमत पर एक्सचेंज कर सकते हैं।
इसके अलावा, 11 मार्च 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक चल रहे “BEST GOLD RATE OFFER” के तहत ग्राहकों को बुकिंग तिथि और बिलिंग तिथि के बीच जो भी सोने का भाव कम होगा, वही दर लागू की जाएगी। इससे ग्राहकों को सोने के दाम में उतार-चढ़ाव से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। आगामी अक्षय तृतीया के अवसर पर ग्राहक इस ऑफर का विशेष लाभ उठा सकते हैं। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए मात्र 25% राशि जमा कर बुकिंग करना अनिवार्य है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बक्सर के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए जिले के विकास और समृद्धि की कामना की।





