20 मार्च को संयुक्त श्रम भवन आईटीआई फिल्ड, बक्सर के कैम्पस में विशेष जॉब कैंप का होगा आयोजन
विशेष जॉब कैंप में देश के पांच नामचीन कंपनियां लें रहीं हैं हिस्सा


न्यूज विजन। बक्सर
प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला नियोजनालय, बक्सर के द्वारा 20 मार्च को विशेष जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पांच नामचीन कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। FIVE (BPO) PVT.LTD, कंपनी CALLING, INBOND, OUTBOUND के तीन सौ पदों पर बहाली लेगी। इसके लिए 13599 से 18000 रुपए वेतन, उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष, योग्यता 12th Above निर्धारित है। कार्य स्थल जमशेदपुर, झारखंड होगा।
उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक कलेक्शन आफिसर के सौ पदों नियुक्ति लेगी। वेतन 18831 रुपए, उम्र सीमा 18 से 32 वर्ष, योग्यता 12th Above, निरधारित है। कार्य स्थल आधार एड्रेस से 40 किमी होगा। कंपनी का नाम Blinkit कंपनी BILLING, PACKING, DELIVERY STAFF के सौ पदों पर बहाली लेगी। इसके लिए वेतन 18831 रुपए, उम्र सीमा 18 से 32 वर्ष, योग्यता 8th क्लास Above, कार्य स्थल Farrukhnagar, Mumabai और Bangalore होगा। इस पद के लिए पुरुष/महिला अभ्यर्थी हो सकते हैं।
वहीं एमआरएफ कंपनी आपरेटर और प्रोडक्शन के 150 पद पर बहाली लेगी। इसके लिए वेतन 17500 से 19500 रुपए, उम्र सीमा 18 से 26 वर्ष, योग्यता 10th Above और कार्य स्थल Trichy, Tamilnadu, ड्यूटी टाइम कैंटीन & ट्रांसपोर्टेशन फैसिलिटी (फ्री) है।
5. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ASSAMBLER ASSISTANT के पांच सौ पद पर नियुक्ति लेगी। वेतन 13500 रुपए, उम्र सीमा 18 से 25 वर्ष, योग्यता 10th Above, कार्य स्थल Hoshur, Tamilnadu, ड्यूटी टाइम कैंटीन & ट्रांसपोर्टेशन फैसिलिटी (फ्री) होगी।
यह अभ्यर्थियों के योग्यतानुसार ऑन स्पॉट जिला नियोजनालय के कैम्पस में चयन करेगी। यह विशेष जॉब कैम्प जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर में संयुक्त श्रम भवन आईटीआई फिल्ड, बक्सर के कैम्पस में आयोजित किया जा रहा है। विशेष जॉब कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अब तक नियोजनालय में निबंधित नहीं हो पाये है, वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल WWW.NCS.GOV.IN पर ऑनलाईन अपना निबंधन करा सकते है। जॉब कैम्प में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक आवेदक अपना बॉयोडाटा और आधार कार्ड के साथ जॉब कैम्प के दिन उपस्थित हो सकते है। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेवार होंगे।
नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रकिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में है। यह विशेष जॉब कैम्प पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 03:00 बजे तक संचालित रहेगा। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अनुरोध किया है कि वह इस जॉब कैम्प में भाग ले कर अवसर का लाभ उठायें।





