गुप्ता धाम जाने के लिए निकली महिला का रामरेखा घाट पर आया चक्कर, हुयी मौत




न्यूज़ विज़न। बक्सर
बुधवार को घर से शिवरात्रि के मौके पर गुप्ता धाम जाने के लिए निकली महिला की नगर के रामरेखाघाट पर स्नान करने जाने के दाैरान मौत हाे गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का राे-राे कर बुरा हाल हाे गया।







इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार काे श्रद्धालुओं का जत्था शिवरात्रि के मौके पर गुप्ता धाम जाने के लिए निकला था। उसी दाैरान राजपुर के लाेग से निजी वाहन से गुप्ता धाम जाने के पूर्व गंगाजल लेने बक्सर पहुंचे। उक्त जत्था में बलिया के किशोर कुमार की पत्नी सुनरवासी देवी भी गुप्ता धाम जाने के लिए अपने मायके राजपुर से सवार हुई थी। गुप्ता धाम जाने से पूर्व सभी लाेग गंगा स्नान करने के लिए जिला मुख्यालय स्थित रामरेखा घाट पहुंचे। रामरेखा घाट पर सभी लाेग गंगा स्नान करने जाने के लिए वाहन से उतर रहे थे। उसी दाैरान सुनरवासी देवी काे चक्कर आ गया। चक्कर आने से महिला माैके पर गिर पड़ी। महिला काे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही महिला की माैत हाे गई।

चिकित्सकों की मानें ताे चक्कर आने से गिरने के दौरान महिला के सिर में गंभीर चोट लगने से मृत्यु प्रतीत हो रहा था। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। मृतका के मायका राजपुर और ससुराल में मातम पसर गया। परिजन शव लेकर अपने साथ चले गए।

