RELIGION

दिखा चांद 11 को मनाई जाएगी ईद, नगर के विभिन्न मस्जिदों में नमाज का जारी हुआ समय

मेन रोड बड़ी मस्जिद में साढ़े आठ बजे होगी ईद की नमाज 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
देशभर में बुधवार को चाँद का दीदार हुआ। सभी मस्जिदों में मौलाना ने चाँद देखने के साथ ईद मनाने का एलान किया।  चाँद देखने के बाद 11 अप्रैल को ईद उल फितर मनाने की घोषणा हुयी। मुस्लिम समाज में इस्लामिक कैलेंडर के नौवें महीने में रमजान पूरा होने के बाद 10 में शव्वाल महीने के पहले तारीख को ईद उल फितर का त्यौहार मनाया जाता है।  इस साल रमजान महीने के पुरे 29 दिन होने के बाद चांद नहीं दिखा इसलिए इस बार रमजान 30 दिनों का है।  बुधवार को चाँद देखा गया जिसके बाद ईद कल गुरुवार को धूमधाम से मनाई जाएगी।

 

वही मदरसा दारुल उलूम अशरफिया मुख्तारूल उलूम  मुसाफिर गंज के सचिव डॉ निसार अहमद द्वारा नगर के विभिन्न मस्जिदों में ईद- उल- फितर की नमाज की समय भी जारी किया है।
बड़ी मस्जिद  8:30
कचहरी  मस्जिद  8:00
मुसाफिर गंज  7:45
गजाधर गंज  8:00
मस्जिद गुलाम हुसैन शाह सोमेश्वर स्थान चरित्रवन  7:45
कर्बला मस्जिद  सेंट्रल जेल 7:45
शाही मस्जिद सराय फाटक 7:30
नूरी मस्जिद  सोहनी पट्टी  7:45
जुल्फजल मस्जिद खलासी मोहल्ला 8:30
रेहलवाली मस्जिद नई बाजार 8.00
मस्जिद नालबन्द टोली 7:30
मस्जिद सिविल लाइन 8:00
मस्जिद दर्जी मुहल्ला 8:15
मदीना मस्जिद खलासी मोहल्ला 7:30
दूध पोखरी कब्रिस्तान, कोइरपुरवा 7:45

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button