OTHERS

105 वर्ष की आयु में स्वतंत्रता सेनानी सदानंद पांडेय का हुआ निधन, अंग्रेजो के ज़माने में किया था स्नातक 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

नगर के सोमेश्वर स्थान निवासी स्वतंत्रता सेनानी सदानंद पांडेय का 105 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। बीती रात हृदयघात के कारण अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली और परलोक गमन किया। बुधवार रात्रि में भोजन के उपरांत सभी सोने चले गए। और वो भी सो गए थे सुबह में जब परिवार के सभी सदस्य जागे तो उनके निधन की जानकारी मिली।

सदानंद पांडेय के पुत्र अधिवक्ता राघव कुमार पांडेय ने बताया कि उनके पिता नेअंग्रेजी हुकूमत के समय ही स्नातक की पढ़ाई की थी और अंग्रेजी तथा संस्कृत के बहुत अच्छे जानकार थे। आजादी के पश्चात उन्होंने लघु सिंचाई विभाग में नौकरी की। सेवानिवृत्त होने के बाद भी वह समाज के विकास कार्यों के लिए तत्पर रहते थे।

स्वतंत्रता सेनानी के निधन के पश्चात कई लोगों ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। विश्व हिंदू परिषद के चंद्रभूषण ओझा, संतोष ओझा, प्रकाश पांडेय, रेडक्रॉस सचिव श्रवण तिवारी, गीतकार शशि बावला, सामाजिक कार्यकर्ता सह व्यवसायी मृत्युंजय कुमार, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरभ कुमार तिवारी जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय, अधिवक्ता राजेश कुमार समेत कई लोगों दिवंगत आत्मा की सद्गति तथा परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button