जाड़े की रात में सड़क किनारे ठिठुरते लोगों का सहारा बने डॉ दिलशाद, 150 असहायों के बीच किया कम्बल वितरण




न्यूज़ विज़न। बक्सर
साबित खिदमत फाउंडेशन के चार दिवसीय कार्यक्रम ‘पहल’ के तहत हजारों जरूरतमंदो को कंबल वितरण किया गया। संसथान के अध्यक्ष डॉ दिलशाद आलम रात के अंधेरे में शहर की सड़को पर निकल देखे जहा खुले आसमान के निचे ठिठुर रहे लोगो को कम्बल ओढ़ा सहारा दिए।












वही उन्होंने हर साल की तरह इस साल भी शहर के विभिन्न दलित बस्तियों के अलावा मुसाफिर गंज मदरसे में कंबल वितरण किया। इस दौरान क्षेत्र के कई जगहों पर विशेष अभियान चलाकर कंबल वितरण किया गया। अभियान के संरक्षक नसीम अहमद ने रात में लगभग 150 जरूरतमंद को कंबल वितरण किया। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के साथ 1 लाख पेड़ लगाकर सस्थान पहले ही इतिहास रच चुकी है।
अगले पखवाड़े में बक्सर और डुमरांव नगर परिषद में भी सभी सदस्यों द्वारा संचालित कंबल वितरण किया जाएगा। इसके लिए एक मीटिंग बुलाई गई है जिसमें सभी सदस्यों ने भाग लिया। पिछले सप्ताह 11 जोड़ियों की ऐतिहासिक शादी कराकर साबित खिदमत ने ऐतिहासिक कदम उठाया। शहर के नाथ बाबा, मदरसे, नया बाजार, चिनिमिल, दरिया शाहिद बाबा, रामरेखा घाट में कंबल वितरण किया गया। मौके पर संसथान के सचिव साबित रोहतास्वी, कोऑर्डिनेटर नसीम अहमद, डॉक्टर खालिद, मदन लाल, नासिर, इम्तियाज सहित अनेकों लोग मौजूद थे।

