हेरिटेज स्कूल में बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बच्चो ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति




न्यूज़ विज़न। बक्सर
नगर के चरित्रवन व अर्जुनपुर स्थित हेरिटेज स्कूल की दोनों शाखाओं में बाल दिवस के मौके पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। स्कूल के बच्चे अपने चाचा नेहरू के जन्म दिवस को अपनी विशेष प्रस्तुतियों के साथ उत्साह पूर्वक मनाए। विद्यालय के प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक एवं निदेशक डॉ प्रदीप कुमार पाठक ने समारोह का आरंभ दीप जलाकर तथा चाचा नेहरू की छवि पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। तत्पश्चात बच्चों ने नेहरू जी पर आधारित गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।











जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक ने बच्चों को अपने उद्बोधन में पंडित नेहरू के संक्षिप्त जीवन यात्रा से अवगत कराया। निदेशक डॉ प्रदीप कुमार पाठक ने अपने विचार रखते हुए बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह दिन बाल दिवस सिर्फ चाचा नेहरू को ही याद करने का नहीं बल्कि हमें अपने बुजुर्गों को सम्मान देते हुए उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करनी चाहिए। बाल दिवस के इस शुभ अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों की भी सक्रिय भागीदारी रही। सभी बच्चों को नेहरू जी के जीवन पर आधारित कुछ लघु चलचित्र भी दिखाया गया एवं उन्हें टॅाफी मिठाइयाँ बाँटकर उनका उल्लास वर्धन किया।

