OTHERS

हृदय गति रुक जाने से ब्रह्मपुर बीईओ का हुआ निधन, दो माह से बंद था वेतन 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड के बीईओ चंद्रशेखर राम का ह्रदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वे अपने परिवार के साथ जिला मुख्यालय में ही रह रहे थे। पिछले दो माह से उनका वेतन भी बंद था। जिससे वो काफी चिंतित रहते थे। इसके साथ ही वे शुगर एवं बीपी के साथ हार्ट का भी मरीज थे। उनके निधन से प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गयी है।

 

ज्ञात हो की इसी साल ब्रह्मपुर में योगदान किए थे। वे अक्टूबर माह में ही रिटायर होने वाले थे। वे मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिला के निवासी थे उनके निधन की सूचना शिक्षक समाज में आग की तरह फैल गई। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक सिंह जिला अध्यक्ष के डी सिंह ने कहा की उनके निधन से शिक्षकों के चेहरे पर मायूसी छा गई। जिले भर के शिक्षक हतप्रभ एवं शोकाकुल हैं। वे मृदुभाषी स्वभाव के पदाधिकारी थे। उनकी भरपाई नहीं की जा सकती हैं। शिक्षकों के साथ उनका व्यवहार अत्यंत ही सराहनीय था। निधन के पश्चात काफी संख्या में शिक्षक उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। उनके परिजन पार्थिव शरीर को लेकर मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गए। उनके आकस्मिक निधन पर संघ के जिला सचिव राघवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र राम , ओमप्रकाश सिंह, ब्रजनंदन सिंह,,बृज बिहारी सिंह,,राजकुमार श्रीवास्तव,,विष्णुदेव यादव,,शिवजी प्रसाद, राजेश सिंह, दिलीप पाल, विकास ठाकुर, बिनोद पांडेय, प्रमोद राम, बी आर पी अवधेश सिंह, रमेश साहू, अजय यादव, कमलेश मिश्रा, अशोक पाल, शुभनारयण पाल, फरीद खान, संतोष कुमार, रामचंद्र सिंह सहित सैकड़ों शिक्षकों ने शोक संवेदना व्यक्त की हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button