OTHERS

हड़ताल के दसवें दिन आंगनबाड़ी सेविका सहायिका द्वारा टीकाकरण करवाने के आदेश निर्गत से बढ़ा आशा कर्मियों में आक्रोश

न्यूज विजन। बक्सर
बिहार राज्य आशा एवं आशा फैसिलिटेटर के आह्वान पर जिला में बेमियादी हड़ताल शुक्रवार को दसवें दिन भी जारी रहा। सदर प्रखंड में मीरा कुमारी, अभिराजों देवी, बबीता कुमारी, नीतू सिंह के नेतृत्व में विशाल धरना दिया गया।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बिहार सरकार से यह मांग की है कि आप अपने चुनावी वादे को पूरा करें और राज्य के पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर समस्या का निदान निकाले अन्यथा बाध्य होकर आंदोलन को तेज किया जाएगा। जिसकी सारी जवाबदेही स्वास्थ्य प्रशासन की होगी जिला प्रशासन के द्वारा आंगनबाड़ी सेविका सहायिका उसे टीकाकरण कराने का पत्र निर्गत के बाद आशाओं में आक्रोश बढ़ गया है। आशा सफल होने स्वास्थ्य प्रशासन के द्वारा तनाव की स्थिति पैदा की जा रही है। हम आग्रह करेंगे हड़ताल के चलते वैकल्पिक व्यवस्था किया जाए और राज्य सरकार को त्राहिमाम संदेश भेजकर आशाओं से वार्ता करने का आग्रह किया गया है। यह सकारात्मक पहलू होगा की डरा धमका कर बीसीएमओ के द्वारा तंग कर कार्य करने को बाध्य किया गया है। वक्ताओं ने सिविल सर्जन से मांग किया की इस बात की जांच की जाए। प्रखंडों में आशाओं के नाम पर कौन पैसा लेता है इस बात की जांच की जाए। पैसे के भुगतान के लिए कौन-कौन से पैसे की उगाही करता है। मांगों में साफ है रिश्वतखोरी पर रोक लगाई जाए। डुमराव प्रखंड में धरना को संबोधित करते हुए राज्य उपाध्यक्ष सह संयोजक अरुण कुमार ओझा ने आश्वासन दिया आपका हड़ताल शांतिपूर्वक चल रहा है। प्रशासन के द्वारा इसमें छेड़छाड़ की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए पूरे बिहार की आशा हड़ताल में है पूरा हड़ताल सफल है। और सिविल सर्जन लोकल स्तर पर वसूली और रिश्वतखोरी पर रोक लगाया जाय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button