CRIME
सोशल मिडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने भेजा जेल




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के धनसोई थाना क्षेत्र के एक युवक को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पाेस्ट महंगा पड़ा, पुलिस ने युवक काे गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।








इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार धनसोई थाना क्षेत्र के परसिया गांव के रितेश कुमार ने भगवान के नाम पर गलत वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट की सूचना धनसोई थाना पुलिस काे मिली। सूचना मिलते ही धनसोई थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने कार्रवाई करते हुए आरोपी काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक काे जेल भेज दिया। धनसोई थानाध्यक्ष ने बताया कि सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। सोशल मीडिया पर किसी प्रकार के गलत पोस्ट करने पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

