नाथ घाट पर गंगा में डूबने से मृत बच्चा की हुयी पहचान, शहर के मेन रोड का रहनेवाला था रूद्र




न्यूज़ विज़न। बक्सर
बीते सोमवार को नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नाथ बाबा मंदिर के समीप गंगा नदी में डुबे किशाेर की पहचान हो गई। जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों काे सौंप दिया। मृत बच्चा नगर के मेन रोड स्थित अमला टोली के स्व.राज दशपुरिया के पुत्र रूद्र कुमार के रूप में हुई। घटना के बाद परिजनों का राे-राे कर बुरा हाल हो गया। पुलिस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई कर रही है।








ज्ञात हो की सावन के पहले साेमवारी काे रुद्र अपने दाेस्ताे के साथ नाथ बाबा मंदिर के समीप गया था। जहा गंगा नदी के किनारे पहुंचा और गंगा नदी में फिसल कर गिर गया। जब तक लोग उसे गंगा नदी से निकालकर सदर अस्पताल पहुंचे तब तक बच्चे की माैत हाे गई थी। बच्चे के माैत के बाद पुलिस उसके पहचान में जुटी हुई थी। उसी दौरान रात के करीब दस बजे दुर्गा दशपुरिया अपने बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने नगर थाना पहुंची। महिला की बात सुन पुलिस उसे बच्चे के पहचान कराने के लिए सदर अस्पताल लेकर गए। जहां महिला ने अपने बच्चे की पहचान कर ली। पुलिस ने मृत बच्चे के पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों काे सौंप दिया। नगर थानाध्यक्ष संजय सिन्हा ने बताया कि मामले में मृतक बच्चे के मां के बयान पर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




