सेन्ट्रल जेल में आयोजित बंदी दरबार में डीएम ने 26 कैदियों की सुनी फरियाद
जेल रेडियो भवन एवं शुद्ध पेयजल हेतु आरओ प्लांट का डीएम ने किया उदघाटन




न्यूज़ विज़न। बक्सर
गुरुवार को डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में केंद्रीय कारा में बंदियों के समस्याओं के निराकरण हेतु बंदी दरबार का आयोजन किया गया। जिसमे डीएम द्वारा कारा में संसीमित बंदियों के मनोरंजन, ज्ञानवर्द्धन, उत्साहवर्धन हेतु जेल रेडियो भवन एवं शुद्ध पेयजल हेतु आरओ प्लांट का उदघाटन किया गया। साथ ही जेल परिसर में पौधारोपण किया गया। संपूर्ण कारा परिसर में 1000 पौधारोपण किया गया।








जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित 26 बंदियों की समस्याओं को सुनवाई करते हुए गया आवश्यक कार्रवाई करने हेतु एवं अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु कारा अधीक्षक बक्सर को निर्देशित किया गया। साथ ही बंदियों को अवगत कराया गया कि विभाग बंदियों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक कोर्स आप लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रत्येक मंगलवार को विशेषज्ञ चिकित्सक की टीम आप लोगों के रोगों का विभिन्न प्रकार की जांच एवं इलाज करते है। कैदियों के मनोरंजन हेतु कारा प्रशासन काफी सजग है, इस संबंध में रेडियों दोस्ती का शुभारंभ भी किया गया है, जिसका संचालन 02 बंदी द्वारा ही किया जाएगा। भवन निर्माण द्वारा 198 बंदी क्षमता के पाँच बंदी बैरक का निर्माण किया जा रहा है। आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से योग का अभ्यास भी कराया गया है। साथ ही बताया गया कि विगत वर्ष भी इसी तरह बंदी दरबार का आयोजन किया गया था। कारा प्रशासन का उद्देश्य दण्ड नहीं है बल्कि आप लोगों के व्यवहार में परिवर्तन एवं सुधार लाया जाना है। आप लोगों से उम्मीद और अपेक्षा है कि आप लोग कारा प्रशासन का सहयोग करेंगे किसी भी प्रकार के कारा नियम का उल्लंघन नहीं करेंगे।



जिला पदाधिकारी द्वारा भोजन बनाने वाले बंदियों को बताया गया कि सभी बंदियों के लिए बनाए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता बनाए रखेंगे। बंदी दरबार में उप विकास आयुक्त महेंद्र पाल, सिविल सर्जन सुरेश चंद्र सिन्हा, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल एवं अन्य उपस्थित रहे।

