OTHERS

सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक है होली का त्योहार: अभाविप

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

न्यूज विजन। बक्सर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बक्सर नगर इकाई द्वारा सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन अभाविप कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कला मंच के जिला संयोजक राहुल कुमार और संचालन राष्ट्रीय कला मंच नगर प्रमुख सौरभ चौबे ने किया। कलाकारों ने फाग गीत गाकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया।

 

 

मौके पर उपस्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अविनाश पांडेय ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें भेदभाव मिटाकर एकजुट होने और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

 

 

 

नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने कहा कि परिषद सभी विद्यार्थियों और देशवासियों से आग्रह करती है कि होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाएं। जल संरक्षण का ध्यान रखें तथा प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें।

 

 

 

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिनंदन मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सभी लोगों से आग्रह करती है कि वे होली को मर्यादा, जिम्मेदारी के भाव के साथ मनाएं। जल संरक्षण का ध्यान रखें, प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें तथा समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करें। धन्यवाद ज्ञापन जिला सह संजोयक प्रियांशु शुभम ने किया। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विराज सिंह, हिमांशु कश्यप, दुर्गेश पांडेय, आदित्य गुप्ता, संजीत यादव, दिव्यांशु मिश्रा, नंदन, अनिकेत कुमार, रतन गुप्ता, प्रभास चौबे, नीतीश पटेल, अमरेंद्र मिश्रा, रोहित मिश्रा मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button