समझौता के अनुरूप मानदेय का भुगतान नहीं होने पर सफाई मित्रों ने कार्य का किया बहिष्कार
528 रुपए दहाड़ी की जगह 428 रुपए का भुगतान देख गुस्सा में दिखे सफाई कर्मी, वादाखिलाफी का लगाया आरोप


न्यूज विजन। बक्सर
पूर्व में हुए समझौते के आधार पर मानदेय का भुगतान नहीं करने पर मंगलवार को सफाई मित्रों का ग़ुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मंगलवार को सफाई कार्य का बहिष्कार कर दिया। सुबह करीब सात बजे से ही वे कामकाज ठप करने के मूड में थे। करीब साढ़े दस बजे पुराने दहाड़ी का भुगतान देख उन्होंने सफाई मित्रों ने कामकाज ठप कर नप कार्यालय के मुख्य गेट पर जुट गए।
मजदूर संघ सह भाकपा माले नेता संजय शर्मा ने कहा कि नगर परिषद प्रशासन सफाई मित्रों के साथ धोखा किया है। पूर्व निर्धारित समझौता को नगर परिषद बक्सर द्वारा लागू नहीं किया गया। इसके खिलाफ सभी सफाई कर्मियों ने नगर परिषद के वादा खिलाफी को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया।
भाकपा-माले नेता संजय शर्मा ने कहा कि पूर्व समझौते के अनुसार 1 जनवरी से बिहार सरकार द्वारा जारी न्यूनतम मजदूरी दर 428 में 100 रुपए और वृद्धि कर 528 रुपए प्रतिदिन देने की बात हुई थी।। लेकिन आज एक तो समझौते से इतर निर्धारित सर माह को 7 तारीख तक मानदेय देने के बजाय 16 तारीख़ को दिया गया। इससे सफाई कर्मियों के अंदर गुस्सा भड़क उठा और कार्य बहिष्कार कर दिया। मजदुर सह माले नेता संजय शर्मा ने कहा कि मजदूरों के धोखा किया गया जो किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं है। जब बोर्ड द्वारा स्वीकृत कर कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा समझौता किया तब फिर उस पर अमल किया जाना चाहिए।
मजदूरों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। हम नगर परिषद के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और सम्मानित पार्षदों से मांग करते हैं कि मजदूरों के साथ सम्मान जनक तरीके से बात कर इस गतिरोध को तत्काल समाप्त कर पूर्व निर्धारित समझौता को हर हाल में लागू किया जाए। मौके पर पहुंचे करण, मुकेश, लखन, संजय, सागर, संटू, कपिल, पुनम देवी, गीता, भोला, मोहन सहित सैकड़ों महिला-पुरुष सफाई मित्र मौजूद थे।





