



न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के एकौना गांव में गुरुवार की शाम सब्जी तोड़ने के विवाद में भतीजा ने अपने ही चाचा को ईंट से मारकर जख्मी कर दिया। जिनका इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पत्नी के बयान पर मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।








घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यास यादव और सीताराम यादव के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था। गुरुवार की शाम व्यास यादव का नाती चहारदीवारी पर चढ़ कर लौकी तोड़ रहा था। लौकी तोड़ने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान सीताराम यादव के पक्ष द्वारा ईंट चला दिया। ईंट व्यास यादव को लग गया और जख्मी हो गए। जख्मी को तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की पत्नी सीताराम समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सीताराम यादव को गिरफ्तार कर लिया।



इस सम्बन्ध में सिमरी थानाध्यक्ष अमन कुमार ने कहा कि दोनों एक ही परिवार के है। पूर्व से ही विवाद चल रहा है। मामले में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

