सत्रह सूत्री मांगों को लेकर बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन




न्यूज़ विज़न। बक्सर
बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य सामान्य परिषद के निर्णयानुसार धरना, प्रदर्शन एवं सत्याग्रह के माध्यम से 17 सूत्री मांगों एवं स्थानीय कर्मचारियों के समस्याओं को लेकर आम शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।








सत्याग्रह व प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को रखते हुए कहा कि ओपीएस लागू किया जाए, आठवां वेतन आयोग का गठन करना होगा, ठेका संविदा प्रथा को समाप्त कर नियमित बहाली करना, सेवा संवर्ग नियमावली को लागू करना, एनएचएम कर्मियों का एफ आर ए एस के माध्यम से उपस्थिति दर्ज का आदेश निरस्त करना, आशा एवं आशा फैसिलिटेर का साथ पूर्व में हुए समझौता को लागू करना, आशा, ममता, कुरियर को सरकारी सेवक घोषित करना आदि 17 सूत्री मांगों के साथ-साथ कुछ स्थानीय मांगों की मांग पत्र सिविल सर्जन को समर्पित किया गया जो पत्र के साथ संलग्न है। प्रशासनिक का हस्तक्षेप कर इन समस्याओं का समाधान करने हेतु अनुरोध किया गया।
सभा को बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री लालबाबू राम, मनोज कुमार, विनोद कुमार श्रीवास्तव, गायत्री कुमारी, सुषमा कुमारी, विकास सिंह द्वारा संबोधित किया गया। इस प्रदर्शन में रेणु कुमारी, सुष्मिता कुमारी, कनिष्का कुमारी, ममता कुमारी, कुंती कुमारी, दिशा कुमारी, खुशबू कुमारी, मुन्नी कुमारी, बंटी कुमारी, प्रीति कुमारी, सुनीता कुमारी, किरण कुमारी, अनुपम कुमारी, बबली कुमारी, रिंकी, संगीता कुमारी, राजू पाठक, कृष्ण कुमार, रतन कुमार समेत अनेको स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए।




