सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने जताया शोक
जिले के रघुनाथपुर के रहने वाले थे शिक्षक मो. फैमुद्दीन, छपरा जिला के हाई स्कूल कोहड़ा में थे पदस्थापित




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर निवासी शिक्षक मो. फैमुद्दीन का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। जिनके निधन पर शिक्षकों में शोक व्याप्त है। फैमुद्दीन छपरा जिला के हाई स्कूल कोहड़ा में 2015 से ही फिजिकल टीचर के रूप में पदस्थापित थे।








घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को वे रघुनाथपुर से सुबह अपने विद्यालय मोटरसाइकिल से जा रहे थे। उनके साथ में एक और भी शिक्षक थे इसी दौरान बलिया जिला के मांझी पुल के समीप विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियो ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें शिक्षक मो फैमुद्दीन का घटना स्थल पर ही मौत हो गयी गई। जबकि उनके साथ जा रहे शिक्षक भी बुरी तरह घायल हो गए जिनका इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। मो फैमुद्दीन का पोस्टमार्टम छपरा के सदर अस्पताल में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही उनके भाई डुमरांव के सरकारी चिकत्सक मो हेशाम अपने परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। हृदयविदारक घटना की सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। और पुरे परिवार के साथ शिक्षक समाज में शोक की लहार दौड़ गयी। फैमुद्दीन के दो पुत्र एवं पत्नी जो की कन्या मिडिल स्कूल रघुनाथपुर में शिक्षिका है।




वही बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष के.डी. सिंह ने बताया की नियोजित शिक्षक मो फैमुद्दीन बहुत ही मिलनसार, मृदुभाषी, हंसमुख स्वभाव के तेज तर्रार शिक्षक थे। उनकी कमी हम शिक्षकों के बीच बहुत खलेगी। उनके निधन पर शिक्षक ब्रजनंदन सिंह, मो सुहेल,,मो फरीद, मो जावेद, बिनोद ठाकुर, दिलीप पाल, अशोक पाल, विजय यादव, शुभनारायण पाल , मो कौसर अली, मेराज अली, विकास ठाकुर, सुशील ठाकुर, रामचंद्र सिंह, संतोष कुमार, जयराम राम, रामलाल सिंह, प्रमोद राम, मो एकरामुद्दीन, विनोद पांडे, विश्वनाथ पांडे ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त की है। जिलाध्यक्ष के डी सिंह ने उनके आश्रितों को तत्काल चार लाख रूपया अनुग्रह राशि एवं अनुकंपा पर नौकरी देने की मांग बिहार सरकार से की है।

