न्यूज विजन । बक्सर
जिला अंतर्गत सिमरी थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में अहिंसा दिवस पर एक युवक ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए घरेलू विवाद में पत्नी की गला काटकर हत्या करने के बाद स्वयं जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है।जिसका पुलिस अभिरक्षा में चिंताजनक स्थिति में अनुमंडलीय अस्पताल में उसका इलाज करवाया जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। हत्या के बाद घर के बाहर जुटी ग्रामीणों की भीड़
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह आठ बजे काजीपुर उतर टोला के छठु यादव का किसी बात पर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। इसी विवाद में उसने अपनी 25 वर्षीय पत्नी ममिता देवी का गला धारदार हथियार से काट दिया। जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या के बाद खुद भी जहर खा लिया। मृतका के एक बेटा और एक बेटी है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। जबकि छठू को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां गंभीर अवस्था में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को चिंताजनक बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालाकि विवाद के कारणों का पता नहीं चल सका है।