CRIME

सगाई के बाद लग गयी नौकरी शादी से किया इंकार, थाना में मामला दर्ज 

मामला नवानगर थाना क्षेत्र का, चीटिंग और दहेज़ अधिनियम के तहत मामला दर्ज 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के नवानगर थाना में मंगलवार को एक मामला दर्ज हुआ है जिसमे लड़की के भाई द्वारा आरोप लगाया गया है की लड़के की सरकारी नौकरी लग जाने की वजह से अब शादी से इंकार किया जा रहा है जब की अब शादी में कुछ ही दिन शेष रह गया है।

 

कहा जाता है की शादी तय होने के बाद अगर उस लड़के की सरकारी नौकरी लग जाती तो घर में आने वाली लड़की को काफी शुभ लक्षण माना जाता है। पर ऐसी स्थिति में अधिकतर देखा गया है कि नौकरी लगते ही लड़के वाले दहेज की मांग बढ़ा देते हैं या फिर उस लड़की के साथ शादी करने से इंकार कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार की देर शाम नावानगर थाना में दर्ज हुआ है। जिसमें लड़के की सरकारी नौकरी लगते ही शादी से इंकार कर दिया है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव के मुख्तार सिंह ने अपनी बहन की शादी पिलापुर के अनील कुमार के साथ तय किया था। यहां तक की सगाई भी हो चुकी थी। शादी का तिथि में कुछ दिनों ही शेष था। तभी अनील की सरकारी नौकरी लग गई। सरकारी नौकरी लगते ही लड़के के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया। हालांकि लड़की पक्ष वाले पूरी कोशिश किया कि लड़के पक्ष शादी के लिए रजामंद हो सके। पर लड़के पक्ष एक नहीं सुनी। अंततः लड़की के भाई ने नावानगर थाना में चिटींग एवं दहेज अधिनियम के तहत अनील कुमार पर एफआईआर दर्ज कराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button