POLITICS

संतोष कुमार निराला के जनसंपर्क अभियान में उमड़ा जनसैलाब, जनता के स्नेह से भावविभोर हुए पूर्व मंत्री

न्यूज विज़न। बक्सर

रविवार को राजपुर विधानसभा क्षेत्र के राजपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं क्षेत्र के लोकप्रिय नेता संतोष कुमार निराला ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर जनता से मुलाकात की और क्षेत्र के विकास एवं आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विचार साझा किए।

जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों ने उन्हें गर्मजोशी से स्वागत किया। गांव-गांव में लोगों का उत्साह, महिलाओं की उपस्थिति और युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। हर ओर से “एनडीए फिर से” और “निराला जी ज़िंदाबाद” के नारे गूंजते रहे।

 

 

 

संतोष कुमार निराला ने कहा कि जनता जनार्दन के अपार स्नेह और विश्वास ने मुझे भावविभोर कर दिया है। यह प्रेम मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। राजपुर विधानसभा के विकास कार्यों को और तेज़ गति से आगे बढ़ाना ही मेरा लक्ष्य है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दो दशकों में एनडीए सरकार के नेतृत्व में बिहार ने शिक्षा, सड़क, बिजली, महिला सशक्तिकरण और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। आने वाले समय में इन योजनाओं को और मजबूत किया जाएगा ताकि हर गांव, हर घर विकास की मुख्यधारा से जुड़े।

 

 

 

जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि, युवा और महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोगों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया और पुनः उन्हें विधानसभा में भेजने का संकल्प दोहराया। गांवों के दौरे के दौरान संतोष कुमार निराला ने आम लोगों की समस्याएँ भी सुनीं और आश्वासन दिया कि एनडीए की सरकार बनने पर हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

 

 

राजपुर की जनता के उत्साह, युवाओं के जोश और कार्यकर्ताओं की निष्ठा से साफ झलक रहा है कि इस बार बिहार एक बार फिर एनडीए गठबंधन पर विश्वास जताने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button