शिक्षक दिवस पर आर्या एकेडमी के छात्र छात्राओं ने प्रतीक किया सांस्कृतिक कार्यक्रम




भास्कर न्यूज | बक्सर
मंगलवार को शिक्षक दिवस के मौके पर बंगाली टोला स्थित आर्या एकेडमी के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य नीलम भारवि ने कहा कि शिक्षक देश के निर्माता और छात्र देश के भविष्य होते हैं दोनों के सही ताल मेल से देश की तरक्की संभव है।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर अतिथियों द्वारा पुष्पांजलि के साथ हुआ। वही प्राचार्य नीलम भारवि सहित आठ शिक्षिकाओं को संस्थान के अध्यक्ष अनिल कुमार त्रिवेदी द्वारा अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। वही संबोधित करते हुए अनिल त्रिवेदी ने कहा कि बच्चों को बाजारवादी व्यवस्था के बीच भी गुणवत्तापूर्ण सस्ती और उपादेय शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है। किसमें प्राचार्य का योगदान काबिले तारीफ है। साहित्यकार डॉ अरुण मोहन भारवि ने कहा कि हर गुरु शिक्षक होता है। किंतु हर शिक्षक गुरु नहीं होता। गुरुवर सनातन भारतीय संस्कृति की धरोहर है जबकि शिक्षक पूंजीवादी व्यवस्था की उपज है। इसलिए आज शिक्षा व्यापार बन गई है। समारोह के दौरान स्कूल की छात्राओं ने अपने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। जिसमें वैभवी वर्मा, आलोक राज, शगुन कुमारी, आंचल, अंकिता, गुलाम अशरफ, प्रिया चौहान, आदित्य राज, साक्षी गुप्ता, आयुष गुप्ता, अनमोल वर्मा आदि ने प्रस्तुति की। वही कार्यक्रम कार्यक्रम को श्रीधर शास्त्री एवं राजेश महाराज ने भी संबोधित किया।

