RELIGION

शहर के विभिन्न मंदिरों व मठों में बधाई व सोहर गायन के साथ मनाया जायेगा कृष्ण जन्मोत्सव

नया बाजार राम जानकी मंदिर, बसाव मठ और, यमुना चौक स्थित राधा कृष्ण मंदिर में आज मनाई जाएगी जन्माष्टमी, आयोजित होगा कार्यक्रम

न्यूज विजन । बक्सर
शहर के विभिन्न मंदिरों मठों में जन्माष्टमी गुरुवार को मनाई जाएगी जिसको लेकर मंदिरों की साफ सफाई व सजावट का कार्य बुधवार को आरंभ कर दी गई है। नया बाजार स्थित राम जानकी मंदिर के महंत राजाराम शरण दास जी महाराज ने बताया कि जन्माष्टमी पर ठाकुर जी का ढाई क्विंटल दही से अभिषेक किया जाएगा।

श्री राम जानकी आश्रम नया बाजार के महंत राजाराम शरण दास ने बताया कि गुरुवार को देर शाम 9 बजे से आश्रम में बधाईयां गायन व कीर्तन आरंभ हो जायेगा। जो की देर रात 12 बजे तक चलेगा। 12 बजे ठाकुर जी का जन्मोत्सव मनाया जायेगा। इस दौरान ढाई क्विंटल दही से अभिषेक किया जाएगा तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस दौरान शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

बसाव मठ के पीठाधीश्वर अच्युत प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने बताया कि जन्माष्टमी पर गुरुवार को संध्या 7 बजे से स्थानीय और जिला और बाहर से आए श्रद्धालुओ द्वारा भजन कीर्तन, बधाई गायन की प्रस्तुति होगी जो रात 12 बजे तक चलेगा। वही 12 बजते ही भगवान का अभिषेक और आरती किया जायेगा जिसके पश्चात प्रसाद वितरण होगा।

उधर यमुना चौक स्थित राधाकृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। जिसमें गुरुवार की रात्रि के 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का प्राकट्य होना निश्चित है। मौके पर रात्रि 9 बजे से प्रसिद्ध गायक पंकज एवम चमन मिश्रा का गायन व सोहर की प्रस्तुति होगी। उक्त जानकारी अनिल त्रिवेदी ने दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button