CRIME
वाहन पर भाजपा का झंडा लगा घूम रहे व्यक्ति पर आदर्श आचार संहिता का मामला दर्ज




न्यूज़ विज़न। बक्सर
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सदर अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य और नगर थानाध्यक्ष द्वारा सोमवार की देर शाम सघन वहां जाँच अभियान चलाया गया। जिसमे मुख्य रूप से चुनाव के दौरान शराबबंदी कानून को लेकर सख्ती के साथ अवैध हथियार की जांच के साथ दोपहिया वाहनों के चालकों को हेलमेट नहीं पहनने को लेकर चेतावनी दी गयी।








वाहन जांच के दौरान एक व्यक्ति द्वारा ब्लैक कलर की सफारी गाड़ी जिसका नम्बर UP 60 R 4500 जिस पर भाजपा का झंडा लगाया गया था। रोका गया और कागजात की मांग की गयी जिसपर कागज दिखने में असमर्थ रहा। तत्पश्चात सीओ प्रशांत शांडिल्य द्वारा आदर्श अचार संहिता का मामला नगर थाना में दर्ज किया गया।




