RELIGION

“लोमश ऋषि गुफा” का निर्माण सम्राट दशरथ मौर्य ने करवाया था :ज्योति मौर्य

अंतर्गत अखंड भारत के 5 वे सम्राट दशरथ मौर्य सम्मान दिवस मनाया गया

न्यूज़ विज़न । बक्सर
धम्म विजय महोत्सव के अंतर्गत अखंड भारत के 5 वे सम्राट दशरथ मौर्य सम्मान दिवस विराट नगर, बुद्ध मार्ग में मनाया गया। कार्यक्रम संयोजक युवा सम्राट ऋतुराज मौर्य ने कहा की सम्राट दशरथ मौर्य अखंड भारत 5 वे राजा थे। वे सम्राट अशोक के पौत्र थे। इन्होंने आजीवक संप्रदाय के अनुयायियों को नागार्जुन गुफा प्रदान की थी। इन पहाड़ियों की गुहाओं पर उत्कीर्ण अभिलेखों को पढ़ने से ज्ञात होता हैं कि अपने दादा सम्राट अशोक की भाँति दशरथ भी बौद्ध अनुयायी होने के कारण देवताओं का प्रिय अर्थात देवानाम्प्रिय नामक नाम से जाना जाता था।

ज्योति मौर्य ने कहा की नागार्जुनी पहाड़ी पर 3 गुफाएँ हैं, इन गुफाओं का निर्माण अशोक के पौत्र सम्राट दशरथ मौर्य ने करवाया वहियक गुफा, गोपिका गुफा, वडथिका गुफा, इन तीनों गुफाओं को दशरथ ने आजीवकों को दान दिया था। “लोमश ऋषि गुफा” का निर्माण सम्राट दशरथ मौर्य ने करवाया था। लोमेश ऋषि गुफा का प्रवेश द्वारा उत्कीर्ण शिल्प से अलंकृत है। इस कार्यक्रम में मकरध्वज सिंह विद्रोही, कन्हैया सिंह मौर्य, धर्मदेव सिंह, शिवकुमार सिंह कुशवाहा, शिवजी मौर्य, पन्नालाल गुप्ता, अंकित सिद्धार्थ, अखिलेश ठाकुर, सागर सम्राट, अमित अमन कुशवाहा, शाक्य विक्की मौर्य आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button