OTHERS

रोटरी सहेली भवन में होली मिलन समारोह ऐतिहासिक, रंग–संगीत और भाईचारे से सराबोर रही शाम

डॉ. दिलशाद आलम की अध्यक्षता में सुसंगठित आयोजन, हुड़का होली और “रंग बरसे” पर झूम उठा पूरा परिसर

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
शहर के सिविल लाइन स्थित रोटरी सहेली भवन में Rotary Club द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऐतिहासिक रहा। अलौकिक और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर माहौल में संपन्न हुए इस आयोजन में उमड़ी भीड़, साथियों का उत्साह और आपसी भाईचारे की मिसाल ने इसे यादगार बना दिया। रंगों की फुहार और उल्लास भरे वातावरण ने सचमुच महफिल में चार चांद लगा दिए।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. दिलशाद आलम ने की। उनके नेतृत्व में आयोजन बेहद सुसंगठित और गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। मंच पर पारंपरिक हुड़का होली की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं चर्चित गीत Rang Barse की प्रस्तुति ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया, जिस पर उपस्थित जनसमूह देर तक तालियां बजाता रहा। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों के लिए उन्हें विशेष धन्यवाद दिया गया। मंच के सामने जब मनोज कुमार, आशीष कुमार, सुनील कुमार, प्रभुनाथ कुमार, निर्मल कुमार, राजेश कुमार, अनिल कुमार, अरुण कुमार, परशुराम कुमार, रवि कुमार और मनीष कुमार ने डांस फ्लोर संभाला तो पूरा परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा। प्रभुनाथ कुमार और डॉ. सीएम सिंह का नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

 

समारोह में साहिल, सतेंद्र कुमार, कृष्णानंद सिंह, मनोज सर्राफ और विवेक कुमार की आकर्षक पगड़ियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वहीं सागर कुमार, अमरनाथ, बबलू कुमार, गोपाल कुमार, ज्योति कुमार, मंजेश कुमार, नरेश कुमार, दीपक कुमार, शिवाधार कुमार, सुजीत, सूरज, वेद, विवेक सहित Rotaract Club से जुड़े राहुल, मनीष सागर वर्मा, आदित्य, अनूप, प्रिंस, प्रीतम और रंजीत कुमार समेत अन्य सदस्यों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

नियामतुल्लाह फरीदी, डॉ. श्रवण कुमार तिवारी और अनुराग कुमार को भी आयोजन की सफलता के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया। रंग, संगीत, नृत्य और आत्मीयता से सराबोर यह होली मिलन समारोह शहरवासियों के दिलों में लंबे समय तक याद किया जाएगा। रोटरी परिवार ने एक बार फिर सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button