रेडियंट पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने रंगोली बना पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
रेडियंट पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन



न्यूज विजन। बक्सर
दीपावली पर्व पर रेडियंट पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को लेकर शनिवार को स्कूल का माहौल काफी खुशनुमा दिखा। बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ एक से बढ़कर एक आकर्षक और मनमोहक रंगोली बनाया। बच्चों ने रंगोली बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।












मौके पर रेडियंट स्कूल के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह उर्फ राजेश सिंह ने बताया कि दीपावली के मौके पर स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने रंगोली बनाकर उसमें कई संदेशों का रंग भरा। उन्होंने कहा कि बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के साथ ही स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रंगोली बनाने वाले बच्चों को उपहार देकर मनोबल बढ़ाया गया। कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है।
मौके पर स्कूल के फर्स्ट ब्रांच के शिक्षक प्रभाकर मिश्रा, श्रीराम, गौरव, मनमोहन, संतोष, ददन, शिवम, शंभूनाथ, पुनीत कुमार, नीतीश, आयुष, कुणाल, शिक्षिका रेखा कुमारी रीता कुमारी, विभा कुमारी, सोनी कुमारी, अर्चना, उजाला, शीला एवं पल्लवी मौजूद थी। वहीं स्कूल के सेकेंड ब्रांच की शिक्षिका पुष्पा, अंकिता, अंबिका, अमृता, अनीता, सलोनी, प्रीति कुमारी के अलावा शिक्षक अंकूर, मनीष, ओमप्रकाश राय, ओंकार राय मौजूद थे।

