राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया नववर्ष प्रतिपदा उत्सव
नववर्ष प्रतिपदा पर स्वयंसेवकों ने शहर के मुख्य मार्गों पर किया पथसंचलन


न्यूज विजन। बक्सर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बक्सर नगर द्वारा सिविल लाइन स्थित भूमिहारी फील्ड में नववर्ष प्रतिपदा उत्सव को स्वयंसेवकों ने बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाया। साथ ही आज ही के दिन संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के जयंती पर आद्य सरसंघचालक प्रणाम दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ साहब के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में चंदन प्रकाश, जिला कार्यवाह बक्सर जिला, ओमप्रकाश वर्मा नगर संघचालक व मुख्य अतिथि के रूप में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ विकाश पाण्डेय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता चंदन प्रकाश ने आज के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ हर वर्ष 6 उत्सव नियमित रूप से मनाते आ रहा है। उसी क्रम में प्रथम उत्सव के रूप में नव वर्ष के साथ संघ आज के विषय जैसे सृष्टि की रचना, रामराज्याभिषेक, विक्रमी संवत का स्थापना एवं संघ के लिए संस्थापक डॉ साहब के जयंती का महत्व है। इस वर्ष संघ अपने स्थापना के शताब्दी वर्ष मना रहा है। शताब्दी वर्ष में संघ अपने कार्य के विस्तार और कार्य के दृढ़ीकरण को बल दे रहा है। संघ डॉ हेडगेवार को हर वर्ष आद्य सरसंघचालक प्रणाम देता है, क्योंकि स्वयंसेवको मानना है कि डॉ साहब का स्मरण उन्हें अपने ध्येय की याद दिलाता है।
कार्यक्रम के पश्चात घोष के कदम ताल के साथ स्वयंसेवको ने नगर में कदम से कदम मिला कर पथ संचलन किया। संचलन का पूरे शहर में जोरदार पुष्प वर्षा कर समाज के गणमान्य लोगों द्वारा विभिन्न जगहों पर स्वागत किया गया। संचलन भूमिहारी फील्ड से प्रारंभ होकर मठिया मोहल्ला होते हुए, मुनीम चौक, ठठेरी बाजार मोड़, तत्पश्चात मेन रोड होते हुए सिंडिकेट नहर तक पुनः भूमिहारी फील्ड पर जाकर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद प्रांत कार्यवाह, अभिषेक भारती, जिला प्रचारक, अविनाश कुमार, जिला शारीरिक प्रमुख, आलोक देश पाण्डेय, जिला प्रचार प्रमुख, अभिजीत कुमार नगर कार्यवाह, गौरव कुमार, निशांत उपाध्याय, डॉ रामनाथ ओझा, प्रिय रंजन चौबे, ज्वाला सैनी, विकास मिश्रा, सोनू वर्मा, राहुल कुमार, निशांत कुमार, अनिल श्रीवास्तव, रौशन, राज रौशन, राहुल कुमार, राधेश्याम प्रजापति, विनोद उपाध्याय, प्रेमजी वर्मा, विंध्यवासिनी मिश्रा, रजनीकांत पाण्डेय, अवनींद्र कुमार, मोहन वर्मा, अरविंद सिंह, संजय ओझा, मुकुंद सनातन समेत सैकड़ों स्वयंसेवको के साथ गणमान्य लोग मौजूद थे।





