OTHERS

राज्य स्तरीय बालिका विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जिले की खिलाडी  रवाना 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

सोमवार को कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के खेल कार्यक्रम 23-24 के निर्देशन में पटना में 28 नवंबर से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स  अंडर 14/17/19 (बालिका) खेलकूद प्रतियोगिता  में जिले के खिलाड़ियों को एमपी हाई स्कूल परिसर में जिला खेल कार्यालय से रवाना किया गया।

 

 

राज्य स्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स अंडर 14/17/19 (बालिका) खेलकूद प्रतियोगिता की टीम को पटना के लिए पोशाक देकर रवाना किया गया। जिले के चयनित खिलाडी अन्डर-14 नैनसी कुमारी, राजनन्दनी कुमारी, प्रियंका कुमारी, अनुष्का श्रीवास्तव, निशा कुमारी, कंचन कुमारी, सुप्रिया कुमारी, सविता कुमारी, अन्डर-17 संगिता कुमारी, सोनम कुमारी बिट्टू कुमारी, खुशी कुमारी, छोटी कुमारी, करीना कुमारी, आईसा कुमारी, प्रियंका कुमारी, अशु कुमारी अन्डर-19 साक्षी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, सुष्मा कुमारी, दुर्गा कुमारी, सपना कुमारी, खुशी कुमारी, रागनी कुमारी, रूबी कुमारी, अंजली कुमारी, आशा कुमारी, माधुरी कुमारी एवं टीम प्रभारी के रूप में अंडर 14 टीम प्रभारी अंशिका कुमारी, अन्डर17 अभिषेक कुमार सिंह एवं अडर19 टीम प्रभारी के रूप में सत्येन्द्र कुमार सिंह को बनाया गया है। खिलाड़ियों को रवाना करने के दौरान विकास कुमार सिंह, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा द्वारा सभी खिलाड़ियों एवं टीम प्रभारियों को शुभकामानाएँ के साथ भेजा गया। इस मौके पर चंदन कुमार, मदन राम कार्यालय कर्मी तथा अश्विनी कुमार राय, जगनारायण सिह शारीरिक शिक्षक, उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button