OTHERS

राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में आशीष ने गोल्ड मेडल जीत जिले का नाम किया रौशन

न्यूज विजन | बक्सर
जिले के राजपुर प्रखंड क्षेत्र के सौरी गांव का युवा खिलाड़ी आशीष कुमार को राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त जिले का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि आईजी छत्रनिल सिंह के हाथों यह मेडल प्राप्त किया है। युवा खिलाड़ी ने इस खेल में पहली बार जिले को तीरंदाजी में पहचान दिलाई है। द्वितीय ओपन बिहार स्टेट राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए पिछले सात से नौ अगस्त तक गया कॉलेज खेल परिसर में बिहार भर से जुटे 200 से अधिक तीरंदाजी खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें आशीष ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। अनीश मुख्य रूप से सौरी गांव के एक साधारण परिवार का रहने वाला है। जिनके पिता अशोक सिंह खेती बारी का काम करते हैं। अपने खेल में महारथ हासिल करने के लिए अपने कोच पवनदीप सिंह के सानिध्य में रहकर खेल का बेहतर प्रदर्शन किया है। गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर इन्हें जिला के वरीय अधिकारियों ने हार्दिक बधाई दी है। वही अपने प्रतियोगिता से वापस लौटे आशीष ने बताया कि तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता के लिए अपने जिले में कोई व्यवस्था नहीं है। जिसको लेकर इन्होंने जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल से भी मुलाकात कर अपनी समस्या को रखा था। साथ ही खेल के पदाधिकारी से भी फिर भी इन्हें निराशा हाथ लगी है। आगर जिले में खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए संसाधन एवं तकनीकी सहयोग मिले तो यह खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले की पहचान दिलाएंगे। इनकी सफलता पर क्षेत्र के समाजसेवी संजय कुमार, पूर्व मुखिया मकरध्वज सिंह, शिक्षक विपिन कुमार, शिक्षक नेता धनंजय मिश्रा, शिक्षक सिकंदर सिंह के अलावा अन्य लोगों ने इन्हें बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button