OTHERS

राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में परचम लहराएंगे जिले के खिलाड़ी

U-17/19 (बालक/बालिका) खेलकूद प्रतियोगिता की टीम को पटना के लिए किया गया रवाना

न्यूज विजन। बक्सर

खेल विभाग, बिहार पटना एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के खेल कार्यकम 2025 के निर्देशन में पटना में प्रमंडल स्तरीय विद्यालय योगा U-14/17/19 (बालक/बालिका) खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को खेल भवन सह व्यायामशाला रजिंद्र नगर पटना में आयोजित होगा। इसमें राज्य स्तरीय विद्यालय योगा U-17/19 (बालक/बालिका) खेलकूद प्रतियोगिता की टीम को पटना के लिए पोशाक देकर रवाना किया गया।

 

 

जिले के चयनित खिलाड़ी अन्डर-14 गुड़िया कुमारी, सिंपी कुमारी, खुशी कुमारी, अंशु कुमारी, संजू कुमारी,  अंडर- 17 रेणु कुमारी, सोनी कुमारी, प्रीति कुमारी, श्वेता पांडे, साक्षी कुमारी, अंडर- 19 अंतिमा कुमारी, सोनम कुमारी, ममता कुमारी, प्रिया कुमारी, अंकिता कुमारी और अंडर-17 आकाश कुमार, अमित कुमार, अंजन कुमार, आरिफ आलम, नितीश कुमार को पटना रवाना किया गया। वहीं टीम प्रबंधक के रूप में सच्चिदानंद एवं टीम प्रशिक्षक  अनिल पाल को बनाया गया है।

 

 

आलोक कुमार वत्स, वरीय उप समाहर्ता-सह- उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, बक्सर के द्वारा सभी खिलाड़ियों एवं टीम प्रभारियों को शुभकामानाएं के साथ भेजा गया। इस मौके पर मदन कुमार, कार्यपालक सहायक तथा सत्येंद्र कुमार सिंह यादव, अश्वनी राय, गिरीश उपाध्याय, राकेश रंजन उपाध्याय, दयाशंकर पाल एवं संजय कुमार, शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे।

*जिला जन संपर्क पदाधिकारी*
*बक्सर।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button