OTHERS

राजपुर थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में जनप्रतिनिधियों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी 

कई वर्षो से चल रहा था प्रेम प्रसंग, दोनों परिवारों के बीच राजपुर मुखिया और  सरपंच ने कराया समझौता 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के राजपुर थाना परिसर में सोमवार को पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पुलिस द्वारा प्रेमी जोड़े की शादी कराई गई। थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में शादी की रस्म को पूरा किया गया इस दौरान भगवान शंकर इस विवाह के गवाह बने।

 

 

इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैनी गांव के रहने वाली एक लड़की का ददुरा गांव के रहने वाले एक लड़के से कई साल से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। जिसको लेकर के प्रेमी जुगल कई बार घर से भाग गए थे। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना राजपुर पंचायत के मुखिया अनिल कुमार सिंह तथा सरपंच विश्वामित्र सिंह को दिया। जिसके बाद दोनों परिवारों की रजामंदी व समझौते के बाद प्रेमी जोड़े की शादी राजपुर थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में करा दी गई। इस मौके पर पंडित द्वारा मंत्रोचार के बीच सिंदूरदान की रस्म भी निभाई गई। शादी के बाद मिठाई भी बांटा गया।

 

इसकी जानकारी देते हुए मुखिया अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ददुरा गांव के रहने वाले ललन पासवान के पुत्र देवीलाल पासवान तथा पुरैनी गांव के रहने वाले देवव्रत पासवान की पुत्री निराशा कुमारी के साथ कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर इन दोनों पक्षों के बीच समझौता करा कर शिव मंदिर में शादी करा दी गई। शादी के बाद दोनों परिवारों में खुशी देखी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button