राजद के वयोवृद्ध नेता भदेश्वर सिंह कुशवाहा का निधन, पार्टी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि




न्यूज़ विज़न। बक्सर
राष्ट्रीय जनता दल के बयोबृद्ध नेता एवं सिंचाई विभाग के पूर्व कार्यपालक अभियंता भदेश्वर सिंह कुशवाहा का शुक्रवार की सुबह अपने आवास पर अंतिम सांसे ली। उनके असमय निधन से जिला राष्ट्रीय जनता दल को बहुत भारी क्षति हुई है। जब से सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हुए थे तब से अन्तिम सास तक राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ते रहें।








भदेश्वर सिंह कुशवाहा पार्टी के किसी प्रकार का कार्यक्रम हो चाहे बक्सर हो, पटना या दिल्ली हर जगह पहुंचते थे। बढ़ती उम्र में भी दल के प्रत्येक कार्यक्रम में भाग लेते थे। उनके निधन के खबर जैसे ही मिला राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह यादव अपने साथियों के साथ उनके आवास पुराने सब जेल सिविल लाइंस पहुंच उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से उनके आत्मा को शांति देने के लिए प्रार्थना किये साथ ही उन्हें अपने श्री चरणों में उचित स्थान देने की कामना कि। श्रद्धांजलि देने वालों में उनके साथ साथ जिला मीडिया प्रभारी हरेंद्र कुमार सिंह, झुग्गी झोपड़ी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार भारती, युवा राजद के प्रदेश महासचिव रमाशंकर सिंह कुशवाहा, जवाहर लाल पासवान समेत अन्य साथी शामिल थे।




