राजद का 27 वा स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय में केक काटकर मनाया गया




न्यूज विजन । बक्सर
बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय पर पार्टी का 27वा स्थापना दिवस कार्यकर्ताओ की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह द्वारा केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अपने सम्बोधन में कहाँ की दल के संस्थापक सदस्यों, पदाधिकारीयो और लाखों करोड़ों कार्यकर्ताओ के अमुल्य, त्याग, कठिन श्रम , कुशल नेतृत्व व निःस्वार्थ सेवा से आज राष्ट्रीय जनता दल बिहार का सबसे बड़ी पर्टी बनकर उभरी हैं। प्रदेश महासचिव निर्मल कुमार सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि न्याय, सदभाव, धर्मनिरपेक्ष, राष्ट्रवाद, सामाजिक समरसता और समाजवाद का राजनीतिक का पर्याप्त बिहार में राजद बन चुका हैं। और आगे 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस कर मैदान में उत्तर जाना है। तथा जिले के सभी पंचायतों में डा भीमराव आंबेडकर परिचर्चा के माध्यम से लोगों मे दल के प्रति जागरूकता लाना है। इस कार्यक्रम में दल के वरिष्ठ नेता जगनारायण सिंह, इफ्तखार अहमद, संतोष भारती, धर्मराज सिंह, मनोज ठाकुर, धर्मराज चौहान, जवाहरलाल पासवान, धनपति चौधरी, सत्येन्द्र आज़ाद,ओमप्रकाश माली, लालबाबू सिंह, चंदा बेगम, बबन राजभर, प्रेम खरवार, भुट्टो खां एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

