OTHERS

युवराज शिवांग विजय की नेपाल की बिशाका अर्याल संग हुई सगाई

डुमरांव के राज परिवार में जल्द ही बजेगी शहनाई......

न्यूज विजन । बक्सर
खुशखबरी, खुशखबरी…। पुराने शाहाबाद क्षेत्र का चर्चित डुमरांव राज परिवार में जल्द ही शहनाई बजने वाली है। डुमरांव राज परिवार के युवराज शिवांग विजय सिंह की नेपाल राज परिवार से जुड़ी बिशाका अर्याल संग सोमवार को कलकता स्थित बर्द्धमान राज के विशाल भवन में सगाई की रश्म पूरी हुई है।

सगाई के रस्म चंद प्रमुख अतिथियों की मौजूदगी में नेपाल के स्व.भूमि राज अर्याल की पुत्री संग युवराज शिवांग विजय सिंह के सगाई की रश्म संपन्न हुई है। इस मौके पर युगल जोड़ी को युवराज शिवांग विजय सिंह की नानी विभु देवी, बर्द्धमान राज परिवार के युवराज जयचंद मेहता, युवरानी भवानी देवी, मेथोडिस्ट अस्पताल के अधीक्षक डा.आर.के.सिंह ने आर्शिवचन प्रदान किया। मौके पर युवराज शिवांग विजय सिंह के छोटे भाई समृद्ध विजय सिंह भी मौजूद थे। बेटे की सगाई होने पर डुमरांव के वर्तमान महाराज चंद्रविजय सिंह एवं महारानी कनिका सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि युवराज शिवांग विजय सिंह की बिशोका अर्याल संग जल्द की वैवाहिक परिणय बंधन अर्थात शादी भी जल्द कर दिया जायेगी, इस बात को लेकर हमलोगो को काफी खुशी है। विदित हो, युवराज शिवांग विजय सिंह बक्सर के प्रथम सांसद व महाराजा रह चुके स्व कमल सिंह के पौत्र है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button