OTHERS

यतीन्द्र कुमार चौबे बने बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अंकेक्षक, शिक्षकों ने दी बधाइयाँ

न्यूज़ विज़न। बक्सर
पटना दारोगा राय पथ पटना स्थित भारत सेवक समाज संस्थान के सभागार में रविवार को बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के 1100 राज्यप्रतिनिधियों में 850 राज्य प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपने राज्य संघ के पदाधिकारियों का चुनाव किया। जिसमे अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार मिश्रा एवं उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव उमाशंकर सिंह की उपस्थिति रही। चुनाव के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के पद पर जयराम शर्मा एवं महासचिव पद पर दिनेश कुमार सिंह निर्वाचित हुये। अन्य पदाधिकारियों के साथ ही बक्सर से यतीन्द्र कुमार चौबे को प्रदेश अंकेक्षक पद पर चुने गए।

 

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अंकेक्षक पद पर जिले के यतीन्द्र कुमार चौबे को चुने जाने से जिलेभर के तमाम शिक्षकों ने काफी प्रसन्नता है। वही शिक्षकों ने उन्हें बधाइयाँ दी है। जिसमे अखिलेश्वर कुमार चौबे, संजीव कुमार तिवारी, अशोक कुमार पाण्डेय, अरुण कुमार सिंह, कृष्ण कुमार, कमलेश सिंह, गिरीश कुमार पाण्डेय, राजीव रंजन मिश्रा, शैलेन्द्र पाण्डेय, मुकेश सिंह, युगल किशोर चौबे, जगनारायण प्रसाद, पंकज कुमार सिंह, सतीश चन्द्र श्रीवास्तव, संतोष कुमार, सुशील कुमार,अमरेश कुमार सिंह, हरेराम हरिजन, रवीन्द्र रावत, अभिनीत सिन्हा, वीरेन्द्र वर्मा, नसरुद्दीन अंसारी, जितेन्द्र प्रसाद सिंह, सुशील श्रीवास्तव, राजीव कुमार, त्रिलोकीनाथ पाण्डेय, संतोष ठाकुर, मनोज कुमार समेत अनेको शिक्षक शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button