OTHERS

मोहर्रम एवं श्रावणी मेला के मद्देनजर डीएम एसपी ने की शांति समिति की बैठक, मोहर्रम जुलूस में हथियार प्रदर्शन व डीजे पर लगा प्रतिबंध 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

शनिवार को जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से 17 जुलाई को मुहर्रम पर्व एवं श्रावणी मेला के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई। जिसमे उपस्थित जिला शांति समिति के सदस्यों द्वारा आगामी मुहर्रम पर्व एवं श्रावणी मेला को लेकर अपने-अपने सुझाव जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा गया एवं विमर्श किया गया।

 

बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित जिला शांति समिति के सभी सम्मानित सदस्यों, सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को विस्तृत रूप से अवगत कराते हुए आगामी मुहर्रम, पर्व को शांतिपूर्ण एवं सद्भावना पूर्वक मनाये जाने का अनुरोध किया गया। साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमराँव को निर्देश दिया गया कि आगामी पर्व को देखते हुए पर्व से पहले सभी मार्गों की साफ-सफाई कराते हुए चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराना सुनिश्चित करेंगे। कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि आगामी पर्व के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव से समन्वय स्थापित कर पर्व के निमित सभी रूट की सूची प्राप्त कर लेंगे तथा निर्धारित रूट के सभी मार्गों के लूज एवं लटके हुए तारों की मरम्मती कराने  निर्देश दिया गया। साथ ही पर्व के दृष्टि अग्निशमन एवं चिकित्सा व्यवस्था को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया।

जुलूस में शामिल कम से कम 10 से 15 लोगों का आधार कार्ड, पहचान पत्र एवं मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा। जुलूस लाईसेंस निर्गत करने के पूर्व लाइसेंस में निम्न शर्त्ते लागु करने की सहमति :- जिसमे जुलूस में उत्तेजक, भड़काऊ गाना, नारेबाजी नही किया जायेगा। डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। जुलूस में हथियार ले जाना अथवा प्रदर्शन किया जाना आर्म्स एक्ट के तहत प्रतिबंधित है। जुलूस में भाग ले रहे कम से 10 से 25 लोगों का नाम, पता, आधार कार्ड प्राप्त करते हुए से अंडरटेकिंग लिया जाय कि जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था संधारित करेंगे। अनुज्ञप्ति निर्गत करने से पूर्व जुलूस हेतु सभी शर्त्तो का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। जुलूस का लाइसेंस जिस व्यक्ति के नाम पर निर्गत किया जाएगा, उसकी पहचान निश्चित रूप से किया जाय। जिला अग्निशमन पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर चिन्ह्ति स्थलों पर अग्निशमन वाहन उपलब्ध करायेंगे।

इस वर्ष श्रावण माह 22 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है जो 19 अगस्त तक चलेगा। श्रावण माह में बाबा ब्रह्ममेश्वर नाथ मंदिर में भारी संख्या में कावरियों की भीड़ इकट्ठा होती है। इस हेतु विशेष तैयारियाँ किया जाना आवश्यक है। अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरांव इस संबंध में कार्य योजना तैयार करे लेंगे। कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति हेतु आवश्यक कार्रवाई तथा कावर यात्रा के मार्ग में लूज एवं नंगे बिजली के तारों की जांच कर ससमय दुरूस्त करा लेंगे। इस आशय का प्रमाण-पत्र भी देंगे। कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, बक्सर/ब्रह्मपुर/डुमरॉव द्वारा पेयजल एवं साफ-सफाई की व्यवस्था कावड़ियो के मार्ग में की जायेगी।

कावरियों के मार्ग में गड्ढ़ों की मरम्मति, जल जमाव के निकासी सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निकाय, बक्सर जिला द्वारा सुनिश्चित की जायेगी। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अनुमण्डल अस्पताल, डुमरांव एवं सदर अस्पताल में सिविल सर्जन, बक्सर द्वारा एम्बुलेंस, आवश्यक दवाईयों के साथ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि सभी मुख्य चौक चौराहों एवं मांगों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी के प्रतिनियुक्ति की जाएगी। सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि बाइक गश्ती के माध्यम से मुहर्रम पर्व के दौरान विधि व्यवस्था पर नजर बनाए रखेंगे। सोशल मीडिया पर किसी भी आपतिजनक पोस्ट पर अविलंब संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। सभी मस्जिदों के आसपास पुलिस बल एवं पेट्रोलिंग पार्टी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। साथ ही अनुमंडल एवं थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक ससमय कर लिया जाए। बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच), विशेष कार्य पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, जिला स्तरीय पदाधिकारी, जिला स्तरीय शांति समिति के सम्मानित सदस्य एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button