मोहम्मद पैगम्बर साहब के जन्मदिवस पर शहर में निकला भव्य जुलुस
सरकार की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा, जश्न-ए-ईद मिलाद उल नबी जिंदाबाद' के लगे नारे




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले में इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल की 12वीं तारीख को मिलाद उल नबी मनाया जा रहा है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन मक्का में 572 ईसवी में पैगंबर साहब का जन्म हुआ था। बुधवार की रात से ही शहर के कई मुस्लिम बहुल इलाके रंग-बिरंगे लाइट्स से रोशन हो उठे। पूरी रात पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस में लोगों ने जश्न मनाया।गुरुवार को शहर में जगह जगह विशाल शोभायात्रा निकाली गई। मोहम्मद साहिब के जन्म दिवस को याद करते हुए ‘सरकार की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा, जश्न-ए-ईद मिलाद उल नबी जिंदाबाद’ के नारे लगे।

