OTHERS
मुफस्सिल और राजपुर के थानाध्यक्ष बदले गए, शम्भू भगत को मुफस्सिल एवं ज्ञान प्रकाश को मिली राजपुर की जिम्मेवारी




न्यूज़ विज़न। बक्सर
राजपुर एवं चौसा में हुयी घटना के बाद डीआईजी शाहाबाद सत्यप्रकाश के निर्देशानुसार एसपी शुभम आर्य ने पुलिस महकमे में फेरबदल कर दिया है। राजपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार की जगह धनसोई थाना अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश एवं मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार की जगह डुमरांव थानाध्यक्ष शम्भू भगत को सौंपी है।






पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुर के अहियापुर में शनिवार को गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी थाई जिसमे डीआईजी ने जाँच के बाद चौकीदार पर कार्यवाई किया था। वही पुनः सोमवार को मुफसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा पावर प्लांट गेट पर मजदुर नेता सह राजद नेता अर्जुन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके बाद डीआईजी ने निर्देशानुसार एसपी शुभम आर्य ने फेरबदल किया है।



