OTHERS

मुंडन संस्कार करा बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की

अहले सुबह से ही शहर के रामरेखा घाट पर पहुंचने लगे श्रद्धालु

न्यूज विजन। बक्सर

शुभ मुहूर्त को लेकर शुक्रवार को बच्चों के मुंडन संस्कार के लिए रामरेखा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ अहले सुबह से ही लग गयी। रामरेखा घाट मुख्य द्वार से गंगा घाट को जानेवाली रास्ते में काफी भीड़ हो गई थी। सड़क से लेकर रामरेखा घाट तक पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी। मुंडन संस्कार को लेकर होने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर बेहतर इंतजाम किए गए थे। बड़े वाहनों का प्रवेश पर रोक के कारण श्रद्धालुओं को कहीं भी जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ा। रामरेखा घाट रोड में बाइक सवारों तक को भी नहीं जाने दिया जा रहा था। रामरेखा घाट और पहुंचपथ पर अधिकारियों के साथ महिला और पुरूष बल की तैनाती थी। मुंडन संस्कार को लेकर जिले के अलावे पड़ोसी जिला, भोजपुर, रोहतास, कैमूर से भी लोग पहुंचे हुए थे। यहां पहुंचने के तुरंत बाद श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाये तथा बच्चों का मुंडन कराए। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की।

 

 

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा मइया की पूजा करने के बाद नाव पर सवार हो उस पार गये, जहां गंगा मइया की आराधना करने के बाद रामरेखा घाट पर लौटे तथा साथ आये सगे-संबंधियों के बीच प्रसाद का वितरण कर खुद खाये और उन्हें भी खिलाये।

 

 

 

मन्नत के अनुसार कई श्रद्धालु बैंड-बाजा के साथ घाट पर पहुंचे हुए थे। रामरेखा घाट पर रहने वाले पंडितों, नाविकों व उसके पास रहने वाले व्यवसायियों की आमदनी बढ़ गयी थी। भीड़ इतनी थी कि पंडितों व नाइयों के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button