OTHERS

मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को किया गया जागरूक

डीएम के नेतृत्व में स्थानीय किला मैदान में मानव श्रृंखला कार्यक्रम का हुआ आयोजन

न्यूज विजन। बक्सर

बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान शत-प्रतिशत हो इसके लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ विद्यानंद सिंह के नेतृत्व में एक विशेष कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मानव श्रृंखला का आयोजन किला मैदान में किया गया। उक्त आयोजन आगामी विधान सभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत किया गया।

 

 

 

मानव श्रृंखला का उद्देश्य लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना तथा मतदान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना था। कार्यक्रम में जीविका दीदियों, सेविका, सहायिका एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिला पदाधिकारी ने सभी को निष्पक्ष, निर्भीक और शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प दिलाया।

 

 

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि मतदान केवल अधिकार नहीं, यह हमारा कर्तव्य भी है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता की भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी, अपर समाहर्ता बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) एवं छात्र छात्राओं उपस्थित थे।

 

इस आयोजन के माध्यम से बक्सर जिला प्रशासन ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि कोई मतदाता न छूटे और सभी नागरिक शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें। मानव श्रृंखला कार्यक्रम का समय सुबह साढ़े सात बजे निर्धारित किया गया था। लेकिन, इसमें हिस्सा लेने के लिए सुबह छह बजे से ही लोग किला मैदान में जुटने लगे थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button