मानवाधिकार व सामाजिक न्याय के सचिव डॉ दिलशाद आलम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बांटी राहत सामग्री




न्यूज़ विज़न। बक्सर
साबित खिदमत फाउंडेशन के अध्यक्ष सह मानवाधिकार व सामाजिक न्याय के सचिव डॉ दिलशाद आलम ने सिमरी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया एवं पीड़ित लोगों के बीच राहत सामग्री बांटी गई। इस दौरान प्रभावित क्षेत्र के लोगो से निवेदन किया गया की अपने आसपास के जगहों को साफ सुथरा रखें, कीटनाशक का छिड़काव बहुत जरूरी है।







डॉ दिलशाद ने कहा की बरसात में डेंगू, टाइफाइड, मलेरिया के कीटाणु अधिक पैदा होते हैं. साबित खिदमत फाउंडेशन बक्सर के कई सदस्यों ने बाढ़ राहत सामग्री बांटी और कई जगहों पर जाकर बाढ़ का अवलोकन किया। जिसमे नाथ बाबा, चरित्रवन, जेल रोड, चौसा के कई इलाकों में जाकर अवलोकन किया गया। और लोगों को बताया गया की उनकी संसथान हमेशा लोगों को राहत देने के लिए तैयार है। वही डॉक्टर खालिद ने कहा की मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय भी इस कार्य में पीछे नहीं रहेगा। मुख्य रूप से इम्तियाज अंसारी, मनीष पांडे, डॉक्टर मनीष कुमार, पुष्कर कुमार, सोनू सहित कई महिला सदस्य भी मौजूद रही।


