मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय व साबित खिदमत फाउंडेशन द्वारा कतकौली मैदान में किया गया पौधरोपण




न्यूज़ विज़न। बक्सर
मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय बक्सर व साबित खिदमत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में 10 लाख पौधा लगाने की मुहिम का शुभारम्भ बीते दिनों किया गया था वही शुक्रवार को कतकौली मैदान में पौधरोपण किया गया। जो लगातार जिले के विभिन्न जगहों पर पौधरोपण किया जा रहा है। ज्ञात हो कि पिछले साल 1 लाख पौधा लगाया गया था।








पिछले वर्ष पौधरोपण अभियान में जिले के विभिन्न स्कूलो कोचिंग संस्थानों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। जिसको देखते हुए इस साल की ग्लोबल वार्मिंग को ध्यान में रखते हुए 10 लाख पेड़ लगाने का दोनों संयुक्त संगठनों ने ठाना है। जिसका शुभारम्भ हो गया है और इस संयुक्त संगठन द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम में संसथान के पदाधिकारी डॉक्टर दिलशाद आलम, सदस्य हरेंद्र यादव, मनीष कुमार, दानिश खान, अकबर हुसैन, मुमताज आलम, नासिर हुसैन, शाहिद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।




