महिला के साथ छेड़खानी कर तीन युवकों ने बनाया वीडियो, कर दिया वायरल, हुआ एफआईआर
महिला थाना ने तीनो युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल




न्यूज विजन । बक्सर
जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पूजा कर घर लाैट रही महिला के साथ तीन युवकों द्वारा छेड़खानी करते हुए वीडियाे बनाकर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसकाे लेकर महिला थाना में पीड़िता द्वारा एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए तीनाें आरोपितों काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
महिला थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले दिनाें एक महिला मंदिर में पूजा कर अपने घर वापस लाैट रही थी। उसी दाैरान तीन युवकाें ने महिला के साथ छेड़खानी करना शुरु कर दिया। छेड़खानी के दाैरान युवकाें ने महिला का वीडियाे भी बना लिया। घटना के बाद महिला लाेकलाज के कारण चुप रह गई। घटना के कुछ दिनाें के बाद युवकाें ने छेड़खानी का वीडियाे वायरल कर दिया। वीडियाे वायरल हाेने पर पीड़िता ने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीनाें आरोपित अरुण ठाकुर, मुन्ना ठाकुर और पिंटु ठाकुर काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकाें से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि दाे आरोपितों काे पूर्व में ही जेल भेज दिया गया था। मंगलवार काे तिसरे आरोपित काे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामले में जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।










