OTHERS
महिला अधिकार इकाई के एकडेढ़वा गांव की प्रभारी बनी रविता




न्यूज़ विज़न। बक्सर
बृहस्पतिवार को सदर प्रखंड के एकडेढ़वा गांव में महिला अधिकार इकाई (माई) की सदस्यता बैठक आयोजित किया गया। जिसमें रविता को एकडेढ़वा इकाई की प्रभारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर मीरा कुमारी के नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्षा सुनैना यादव जी एवं सरिता सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में कई महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की।








महिला अधिकार इकाई का यह प्रयास महिलाओं के अधिकार, उनके सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए आरंभ किया गया है।महिलाओं के उत्थान के इस ऐतिहासिक कदम का हिस्सा बनने के लिए सभी उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीरा सिंह, रविता सिंह, धर्मशीला देवी, शोभा देवी, विमला देवी, पिंकी कुमारी, मिंटू देवी, बिंदा देवी, सबिता देवी, मंजू देवी संगीता देवी सहित कई अन्य मौजूद रहे।




