महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन द्वारा सेवा बस्ती के बच्चों के बीच चला तिरंगा झंडा वितरण अभियान




न्यूज़ विज़न। बक्सर
77 वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन द्वारा नगर के नया बस स्टैंड स्थित सेवा बस्ती में बच्चो के बीच तिरंगा झंडा का वितरण किया गया। जो की आगे शहर के विभिन्न सेवा बस्तियों में जाकर 15 अगस्त तक अभियान के तहत चलाया जायेगा।








महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के आह्वान पर सेवा बस्तियों में तिरंगा झंडा वितरण अभियान 15 अगस्त तक चलाने के निर्देशानुसार शाहाबाद संयोजक रविराज द्वारा मंगलवार को शांति नगर स्थित सेवा बस्ती में सैकड़ों नौनिहालों व बच्चों के हाथों में तिरंगा थमाया गया साथ ही सभी बच्चों को बिस्किट एवं टॉफी का भी वितरण किया गया। जो की अगले १५ अगस्त तक शहर के विभिन्न बस्तियों में पहुंचकर वितरण किया जायेगा। मौके पर कुमार गौरव,अभिषेक, मालती देवी, सुनीता राजभर, करण आदि उपस्थित रहे।




