मजदूर विरोधी चार श्रम कोड के खिलाफ वीर कुंवर सिंह चौक पर किया जोरदार प्रदर्शन
मजदूर विरोधी चार श्रम कोड के खिलाफ जारी हड़ताल के समर्थन में उतरा बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट


न्यूज विजन। बक्सर
मजदूर विरोधी चार श्रम कोड के खिलाफ केंद्रीय श्रमिक संगठनों द्वारा आहूत अखिल भारतीय आम हड़ताल के समर्थन में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट बक्सर के सदस्य ज्योति चौक पर प्रदर्शन किया। गोप गुट के सदस्यों हड़ताल के समर्थन में पुलिस चौकी तक मार्च भी किया।
इस सदस्यों ने मजदूर विरोधी श्रम कोड रद्द करो, पूर्व के 44 श्रम कोड बहाल करो, मोदी सरकार होश में आओ, न्यूनतम मजदूरी घटाने की साजिश नहीं चलेगी, यूनियन बनाने के अधिकार पर हमला करना बंद करो का नारा लगाया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व महासंघ के राज्य सचिव लवकुश सिंह, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार, उपाध्यक्ष जयप्रकाश कुमार, चिकित्सा संघ के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार रज्जक, सिंचाई विभाग कर्मचारी यूनियन के जिला सचिव उमाशंकर मिश्र, वन विभाग के जिला सचिव जगदम्बा पासवान, अध्यक्ष हरे राम राजभर, पशु टीका कर्मी संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार “राकेश” ने संयुक्त रूप से किया।
मौके पर राज्य सचिव लवकुश सिंह ने कहा कि देश एक बार फिर निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। आज मजदूर, कर्मचारी और किसान इस आम हड़ताल में उतरे हैं, यह कोई आकस्मिक घटना नहीं है। यह हड़ताल पिछले एक दशक से मजदूर वर्ग पर थोपे जा रहे नव उदारवादी, कॉर्पोरेट परस्त और मजदूर विरोधी हमले के विरुद्ध एक संगठित, सचेत और वर्गीय प्रतिरोध है।
उन्होंने कहा कि आज के हड़ताल का संदेश है कि मजदूर वर्ग अब चुप नहीं रहेगा, हमारे अधिकारों को सुधार के नाम पर छीना नहीं जा सकता, पूंजी के सामने श्रम आत्मसमर्पण नहीं करेगा। धरना प्रदर्शन में लाल बिहारी सिंह, मुन्ना चौहान, रामप्रवेश चौहान, दीप नारायण नोनिया, बच्चाजी चौहान, मिथिलेश कुमार चंद्रवंशी, अंगद कुमार चंद्रवंशी, पुतुल पटेल, धनजी नोनिया, सुजीत कुमार सिंह, उपेंद्र प्रसाद, नमी रसूल, मेन राज चौहान, राधेश्याम राजभर, गुड्डू राजभर, संतोष कुशवाहा, श्याम देव सिंह, अजीत सिंह शामिल थे।





