POLITICS

भाजपा में रहकर अपने आप को ठगा महसूस कर रही हूँ जिससे पार्टी के सभी दायित्वों से त्यागपत्र देती हूँ : डॉ अनीता सिंह 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

रविवार को भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य एवं बक्सर नगर उपाध्यक्ष डॉक्टर अनीता सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि मै वर्तमान में भाजपा  जिला कार्यसमिति सदस्य एवं बक्सर नगर उपाध्यक्ष हूं। आज मै दोनों पदों से त्यागपत्र दे रही हूं। ज्ञात हो की यह निर्णय मेरे लिए सहज नहीं है, मैं बचपन से ही भाजपा की विचारधारा से प्रभावित रही हूं और स्वर्गीय सुषमा स्वराज मेरी आदर्श रही है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व क्षमता एवं कार्यशैली मेरे लिए प्रेरणादाई रही है। मैंने वर्ष 2013 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया था तथा पार्टी में मुझे जो भी दायित्व मिला उसका निर्वहन मैंने पूरी तन्मयता से किया किंतु आज बहुत भारी मन से भाजपा की सदस्यता से त्यागपत्र देने के लिए विवश हूं।

 

 

डॉक्टर अनीता सिंह ने कहा कि त्यागपत्र देने का मुख्य कारण जिला स्तर पर मेरे साथ भेदभाव किया जाना तथा मेरी शिक्षा, अनुभव, कार्य क्षमता एवं परिश्रम को नजरअंदाज किया जाना है। कई बार मुझे भाजपा के जिला स्तर पर मेरे साथ भाजपा के कथित पदाधिकारियों के व्यवहार एवं अपमान का सामना भी करना पड़ा है, जबकि कुछ अक्षम और अकुशल एवं अयोग्य महिलाओं के चेहरे येन केन प्रकारेण तथा साम दाम दंड भेद के माध्यम से चमकाने की कोशिश हो रही है। वैसे में मैं अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही हूं मेरी कार्यक्षमता का ह्रास हो रहा है। तथा समय की बर्बादी हो रही है महिला सशक्तिकरण के जिस पद पर मै अभी हूं इसमें मेरे जीवन के लंबे संघर्ष एवं कठिन परिश्रम समाहित है। जैसा की सर्वाधिक है कि आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वालों की संख्या बहुत कम है ऐसे में मुझ जैसे सशक्त महिला के साथ अन्याय पार्टी के साथ विश्वासघात है नाउम्मीदी के इस मुकाम पर मैं डॉक्टर अनीता सिंह पार्टी के सदस्यता एवं दायित्व को अलविदा करती हूं। और त्यागपत्र जिलाध्यक्ष को भेज रही हूँ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button