POLITICS

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज मिश्रा ने आयोजित किया कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह मैत्री भोज

न्यूज विजन । बक्सर
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी बक्सर विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह मैत्री भोज का आयोजन शहर के किला मैदान स्थित रामलीला मंच पर नगर अध्यक्ष अजय वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि चिकित्सक सह भाजपा बिहार के प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज मिश्रा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा ने किया। डा मनोज मिश्रा ने सम्मान समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की तुलना देवो से की जाती है, आज मैं अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। डॉक्टर होने के नाते मैं कई वर्षों से जनसेवा में लगा हूँ इस कारण समय का अभाव अवश्य रहता है मगर इस देवभूमि के लिए तथा देवतुल्य कार्यकर्ताओं के लिए एक जन्म क्या सौ जन्म भी लगाना पड़े तो मैं देने को तैयार हूं। कार्यक्रम को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनन्जय राय, जिला उपाध्यक्ष इंदु देवी, पूर्व महामंत्री शिवजी खेमका, बैकुंठ शर्मा, जगदीश राम, जिला उपाध्यक्ष मनोज पांडेय, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा जयप्रकाश राय, मजीद आलम ने सम्बोधित किया। वही उमाशंकर पांडेय, सुनील ओझा , अविनाश पांडेय, रूपेश दुबे, ज्वाला सैनी, सत्येंद्र पांडेय, दीपक राज मिश्रा सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button