भाजपा की विचारधारा ही कार्यकर्ताओं की असली संपत्ति
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत कर रही भाजपा


न्यूज विजन। बक्सर
भारतीय जनता पार्टी एक गतिशील, प्रगतिशील पार्टी के रूप में अपनी पहचान और स्थान स्थापित कर ली है। भारतीय जनता पार्टी ने ओमप्रकाश भुवन जिला अध्यक्ष बक्सर के नेतृत्व में जिले भर में कार्यकर्ता प्रशिक्षण महाअभियान चला रही है। भाजपा अपने आधार स्तंभ को मजबूत रखते हुए अपने कार्यकर्ताओं के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से वैचारिक रूप से मजबूत करती रही है।अपने विचारधारा के बल पर ही शुन्य से शिखर तक की यात्रा की है।
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की विचारधारा ही कार्यकर्ताओं की असली संपत्ति और पूंजी है। प्रशिक्षण महाअभियान के तहत रविवार को जिले के चार मंडलों में केसठ, चौगाई, कोरानसराय तथा ब्रह्मपुर ग्रामीण मे प्रशिक्षण महाअभियान चलाया गया। प्रशिक्षण महाअभियान में रामकुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष, धर्मेंद्र पाण्डेय (वर्ग प्रमुख) धनन्जय त्रिगुण, निर्भय राय, अरविंद पासवान, शिवनारायण, सुखदेव राय, विन्धयाचल सिंह शामिल रहे।
ब्रह्मपुर ग्रामीण मे स्वामीनाथ तिवारी, पूर्व विधायक ने प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन किया । मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, जीतेन्द्र दुबे, राजाराम पाण्डेय मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन विनोद कुमार तिवारी ने किया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने बताया कि मंडलों में प्रशिक्षण महाअभियान के समापन के बाद 14 अप्रैल को जिला स्तर का प्रशिक्षण होगा।





